Report Times
latestOtherकोटाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

पत्नी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ी नौकर, पार्टी में दुनिया छोड़ गई पत्नी

कोटा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के कोटा शहर में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसे जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। पति ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए ऐच्छिक सेवानिवृति ली थी। सभी लोग रिटायरमेंट पार्टी कर रहे थे, मगर इसी बीच पत्नी पति को हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चली गई। इस घटना को देखकर पार्टी में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए।

पत्नी की देखभाल के लिए पति ने लिया VRS

कोटा के देवेंद्र संदल की पत्नी दीपिका कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। पत्नी की अच्छी तरह देखभाल हो सके…इसके लिए पति देवेंद्र ने ऐच्छिक सेवानिवृति ले ली। मंगलवार को उनकी सेवा का आखिरी दिन था, सभी लोग रिटायरमेंट पार्टी में जश्न मना रहे थे। साथी कर्मचारी देवेंद्र को नए सफर की बधाई दे रहे थे, जश्न में देवेंद्र पत्नी दीपिका के साथ मौजूद थे। तभी अचानक दीपिका कुर्सी से गिर गईं।

रिटायरमेंट पार्टी में ही दुनिया छो़ड़ गई पत्नी

जश्न के बीच अचानक दीपिका के कुर्सी से गिर जाने से लोग घबरा गए। तुरंत दीपिका को अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकीं थीं। यह खबर सुनते ही पार्टी में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। जश्न की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। जो लोग पति को बधाइयां दे रहे थे, वही लोग अब देवेंद्र को ढांढस बंधा रहे थे। एक पल में सबकुछ बदल गया।

घर में स्वागत की तैयारी थी…अब मातम

देवेंद्र के पड़ोसी गिरीश गुप्ता ने बताया कि देवेंद्र सेंट्रल वेयर हाउस में मैनेजर हैं। शास्त्रीनगर दादाबाड़ी में पड़ोस में ही इनका घर है, दोनों की कोई संतान नहीं है। मंगलवार को यहां देवेंद्र के रिटायरमेंट पार्टी के लिए तैयारियां चल रही थीं। घर को सजाया गया था, देवेंद्र के घर पर स्वागत के लिए फूल बिछाए गए थे। सभी लोग उनके आने का इंतजार कर रहे थे, मगर अचानक सब कुछ बदल गया। पति घर तो लौटे मगर पत्नी दीपिका हमेशा के लिए सबको अलविदा कह गई। आज गमगीन माहौल में दीपिका की अंत्येष्टि की गई।

Related posts

जल्द होगा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, 20 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

Report Times

J&K: उधमपुर में आतंकी हमला, CRPF का एक इंस्पेक्टर शहीद

Report Times

सुबह-सुबह भूकंप से सहमे जयपुर के लोग, बीच सड़क करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ

Report Times

Leave a Comment