Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

तनुश्री ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बनाया नया रिकॉर्ड : हेप्टाथलन में राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक जीता

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिडावा के चौधरी रामजीलाल धनखड़ की पौत्री और शारीरिक शिक्षक जय सिंह धनखड़ की बेटी तनुश्री धनखड़ ने अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 23 का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
प्रशिक्षक जय सिंह धनखड़ ने बताया कि नेशनल हेप्टाथलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए तनुश्री ने राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक जीता।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित मीट में  तनुश्री ने 4910 अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल जीता। ये अब तक का हेप्ताथलन का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट है।
नया रिकॉर्ड कायम करने के बाद तनुश्री ने इसका श्रेय अपनी मेहनत के अलावा परिवार के सपोर्ट को दिया है। तनुश्री के पदक जीतने पर तनुश्री के ताऊ रतनवीर सिंह धनखड़, महेंद्र धनखड़, अन्य परिजनों और रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।

Related posts

“एक बार छव‍ि खराब हुई तो वापस सही होना मुश्‍क‍िल”, ट्रेन‍िंग कैंप में नड्डा की मंत्र‍ी-व‍िधायकों को नसीहत

Report Times

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप नहीं

Report Times

कुम्हार -कुमावत समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का स्वागत

Report Times

Leave a Comment