Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीमुम्बईस्पेशल

भूल जाना कि तुम्हारी बेटी हूं, पिता से लड़कर आफताब संग निकली थी श्रद्धा; मारपीट पर वापस भी आई थी

REPORT TIMES 

आफताब संग लिव इन रिलेशनशिप में मुंबई से आकर दिल्ली में रह रही श्रद्धा ने परिवार से बगावत करके यह कदम उठाया था। लेकिन जिसके लिए यह सब किया था, उस आफताब ने ही कसाई का रूप धारण कर लिया और उसके 35 टुकड़े कर डाले। 18 मई को कत्ल के बाद करीब 18 दिनों तक वह रोज जंगल में जाता था और शरीर के कुछ अंगों को ठिकाने लगा आता था। उसने इस पूरे काम को मीट काटने वाले चाकू से अंजाम दिया था। इस बीच दिल्ली पुलिस की एफआईआर में खुलासा हुआ है कि श्रद्धा ने जब अपने घर से निकलने का फैसला लिया तो पिता से लड़कर आई थी।

श्रद्धा के पिता विकास मदन वाकर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि श्रद्धा और आफताब के रिश्तों के बारे में उन्हें 8 या 9 महीने बाद पता चला था। उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने अपनी दिवंगत मां से 2019 में कहा था कि मैं आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती हूं। श्रद्धा के पिता विकास ने कहा, ‘हमने उसके इस फैसले का विराध किया था। इसकी वजह यह थी कि हम हिंदू हैं और कोली जाति के हैं। वहीं वह लड़का मुसलमान था। हमारे परिवार दूसरे धर्म से रिश्तों को स्वीकार नहीं किया जाता। हमारे इनकार पर श्रद्धा का कहना था कि मैं 25 साल की हो गई हूं और अपने लिए सही फैसले ले सकती हूं।

घर लौट आई थी श्रद्धा, फिर वापस क्यों लौट गई

यही नहीं श्रद्धा ने पिता से कहा कि भूल जाना कि मैं तुम्हारी बेटी हूं और फिर घर से निकल गई। पिता ने कहा, ‘इसके बाद हमें उसके दोस्तों से खबर मिलती रही। पहले वे लोग नया गांव में रहते थे और फिर वसई में रहने लगे। कुछ वक्त बाद श्रद्धा ने अपनी मां से बताया था कि आफताब उससे लड़ाई करता है और पीटता है। मां की मौत के बाद श्रद्धा ने मुझसे भी कई बार फोन पर बात की थी। तब भी उसने आफताब के हाथों पीटे जाने की बात कही थी।’ यही नहीं श्रद्धा कुछ वक्त के लिए घर भी आ गई थी, लेकिन आफताब के माफी मांगने के बाद वापस लौट गई थी।

दोस्तों ने भी बताया, खराब हो गए थे आफताब से रिश्ते

श्रद्धा के दोस्तों शिवानी म्हात्रे और लक्ष्मण नाडर ने भी दावा किया है कि दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। नाडर ने ही 14 सितंबर को श्रद्धा के भाई जय को बताया था कि उसकी बहन से दो महीने से बात नहीं हो पा रही है। इसके बाद श्रद्धा के पिता ने नाडर से बात की थी और फिर कोई जानकारी न मिल पाने पर पुलिस का रुख किया था। उन्होंने कहा कि मुझे आफताब पर शक था क्योंकि वह बेटी को मारता-पीटता था। अंत में हमने पुलिस से संपर्क किया और बेटी को खोजने की अपील की तो यह खुलासा हुआ।

Related posts

चिड़ावा : यहां दो शिवलिंग, एक शिवलिंग सम्भवतः सबसे छोटा शिवलिंग

Report Times

प्रियंका गांधी के रोड शो में भिड़े कांग्रेस और BJP कार्यकर्ता

Report Times

राजस्थान कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, जानें क्या बोले CM गहलोत

Report Times

Leave a Comment