Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीतिस्पेशल

अभिनंदन समारोह बन गया अखाड़ा, शिंदे-उद्धव गुट में मारपीट; खूब चले लात-घूंसे

REPORT TIMES 

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के दोनों धड़ों के बीच एक बार फिर संग्राम देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात शिंदे और उद्धव गुट समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना किसन नगर इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि जब उद्धव गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन हो रहा था तो मौके पर मौजूद शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे टीम के सदस्यों को बुरी तरह पीट डाला। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात शिवसेना के दो धड़ों के बीच झड़प हो गई। घटना किसन नगर में हुई जहां उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जा रहा था। सभा में सांसद राजन विचारे भी नए पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े के कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने टीम ठाकरे के सदस्यों को पीटा। दोनों पक्षों की ओर से की गई नारेबाजी ने जमकर मारपीट की। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

दोनों गुटों के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए ठाणे के श्रीनगर थाने पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Related posts

शहीद स्मारक से निकाली शहीद सम्मान यात्रा

Report Times

भाजपा नेता रविकांत शर्मा के नेतृत्व में राजे का स्वागत

Report Times

चिड़ावा : कॉरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment