Report Times
latestOtherकृषिजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानस्पेशल

पीएम-किसान के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना होगा

REPOERT TIMES 

जयपुर,  पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन कराना होगा।राज्य के नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है ताकि उन्हें योजना के तहत सभी लाभ सुचारू रूप से मिल सके।

उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है।रतनू ने बताया कि इसके लिए लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

 

Related posts

चिड़ावा : मालियों की बगीची में अंशावतार के संग विराजे हैं रुद्र

Report Times

उदयपुर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, इवेंट के नाम पर गुजरात-हरियाणा और दिल्ली से बुलाई लड़कियां

Report Times

प्रशासन को पीपीई किट की भेंट

Report Times

Leave a Comment