Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

उदयपुर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, इवेंट के नाम पर गुजरात-हरियाणा और दिल्ली से बुलाई लड़कियां

REPORT TIMES ; उदयपुर में देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. सुखेर थाना पुलिस ने स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस ने 29 आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, रिसोर्ट संचालक हर्षवर्धन शाह और सहयोगी महिला नरगिस उदयपुर से बाहर की लड़कियां बुलाकर पैसों के बदले अनैतिक गतिविधियां करवा रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने 15 युवक और 14 युवतियों धर-दबोचा.

फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है. दरअसल, टूरिस्ट सिटी उदयपुर में इवेंट की आड़ में सेक्स रैकेट के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. अक्सर ही यहां के रिसोर्ट और होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं. ऐसे में पुलिस भी लगातार सतर्क है. इसी कड़ी में छापेमारी करते हुए पुलिस ने स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में मामले का भंड़ोफोड़ किया.

पहले किया सत्यापन, फिर लिया एक्शन

पर्यटन के लिए विख्यात उदयपुर शहर में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा और सूचना की पुष्टि की. सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने रिसोर्ट संचालक के खिलाफ एक्शन लिया.

कोटा, जयपुर समेत कई जगहों के आरोपी शामिल

शहर एएसपी उमेश ओझा के निर्देशनन में पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चंद्र और सुखेर थानाधिकारी रविंद्र चारण की टीम ने कार्रवाई की. पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि यहां इवेंट के नाम पर देह व्यापार हो रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में 15 आरोपी गुजरात, 5 एमपी, 2 दिल्ली, 1 हरियाणा, 2 जयपुर, 2 कोटा और एक अन्य आरोपी शामिल हैं.

Related posts

Water tank: बेटा-बेटी समेत मां की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने हुई मौत, गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल गए थे बच्चे

Report Times

दिल्ली अब दूर नहीं, जयपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान, सफर में बचेगा 45 मिनट का वक्त

Report Times

राजस्थान में आज 2 से तीन डिग्री बढ़ेगा तामपान, 4 मई से एक्टिव होगा नया वेटर सिस्टम

Report Times

Leave a Comment