Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशलहादसा

बद्रीनाथ दर्शन को जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, खाई में गिरी गाड़ी, सभी सुरक्षित

REPORT TIMES

टिहरी गढ़वाल: ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप आज एक वैगनार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वैगनार कार सड़क से लगभग 20-25 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में दिल्ली निवासी तीन लोग पति-पत्नी और एक बच्चा सवार था। गनीमत रही कि हादसे में तीनों कार सवार सुरक्षित हैं।

क्या है पूरा मामला?
शनिवार सुबह दक्षिण दिल्ली गोकुल से एक परिवार बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहा था। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप अचानक वैगनार नंबर डीएलएस सीआर 2870 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ व्यासी की टीम और गूलर पुलिस चौकी के टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से फस्ड ऐड दिया। इसके बाद महिला को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया। महिला के पति और बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।

कार सवारों में
अमित पुत्र रोहतास उम्र-36 वर्ष, पता-370/5 अमर कलोनी दक्षिण दिल्ली गोकुल।
2-अम्बिका पत्नी अमित, उम्र-33 वर्ष
3-दिव्याश पुत्र अमित उम्र-3 वर्ष शामिल हैं।

Related posts

आंतकी संगठन ‘कश्मीर रेजिस्टेंस’ ने ली पहलगाम में पर्यटकों पर हमले की जिम्मेदारी, वजह भी बताया

Report Times

चिड़ावा : बावलिया बाबा के समाधि स्थल से एसपी ने रवाना किया जागरूकता रथ

Report Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर कल

Report Times

Leave a Comment