Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं का किया समाधान

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर की कोर्ट रोड स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार को समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास थाकन की अध्यक्षता में लगे शिविर में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की पेंशन विसंगतियों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान कैंटीन से जुड़े मामलों को कैंटीन की टीम के सामने रखा गया। वहीं ई सी एच एस की टीम ने भी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।

इस मौके पर कमांडर परवेज हुसैन, कर्नल अनिल तहलान, कर्नल सुरेन्द्र कुमार ने सैनिकों और वीरांगनाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष कैप्टन ताराचंद नूनिया, सूबेदार मेजर मोहनलाल, सूबेदार सुभाष भास्कर, सूबेदार जयकरण डांगी, सूबेदार मंदरूप बुगालिया, सूबेदार राजेंद्र सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं मौजूद रही।

Related posts

टैलेंट एंड कंपीटिशन में दिखाया टैलेंट

Report Times

आज से शुरू हुआ खाटू में बाबा श्याम का 11 दिवसीय वार्षिक लख्खी मेला, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की 14 लाइनों पर अत्याधुनिक कैमरे से ऑटोमेटिक गणना होगी

Report Times

CBSE की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

Report Times

Leave a Comment