Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

वार्ड पांच में 82.85 फीसदी मतदान 

REPORT TIMES
चिड़ावा। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड पांच में उपचुनाव के लिए सोलंकी मंदिर में मतदान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कुल 770 वोटों में से 638 वोट पोल हुए। ऐसे में 82.85 फीसदी मतदान हुआ। लंबी लाइन पोलिंग बूथ पर नहीं लगी। लेकिन मतदान करने के लिए लोग लगातार आते रहे।  इधर मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
वहीं पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। बुजुर्ग वोटरों को व्हील चेयर पर ला कर मतदान करवाया गया। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को ऑटो, मोटरसाइकिल, गाड़ियों में मतदान केंद्र तक लाया गया। निर्वाचन शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेश शर्मा, तहसीलदार मांगेराम पूनिया, सीआई इंद्रप्रकाश, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related posts

धुंध और धुएं से बेदम हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, 450 के पार पहुंचा AQI; जल्द लागू हो सकता है ग्रैप का तीसरा लेवल

Report Times

‘भगवान राम मांसाहारी’ कहने वाले NCP नेता आव्हाड की मुश्किलें बढ़ीं, महाराष्ट्र में एक और FIR दर्ज

Report Times

IAS टीना डाबी के घर गूंजी किलकारी, जयपुर में बेटे को दिया जन्म

Report Times

Leave a Comment