Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day 2022) या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकार किए जाने के चलते इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने लांचिंग के बाद कहा कि 1949 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं।

प्रधानमंत्री ने 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को किया याद-

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन मुंबई में 26/11 आतंकी हमला हुआ था। पीएम ने कहा कि 14 साल पहले जब भारत अपने संविधान और नागरिकों के अधिकारों का जश्न मना रहा था, तब मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। हमले में जान गंवाने वालों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए संविधान देने वाले देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि वक्त की और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related posts

‘पंडित जी की सरकार में उतरवाई छात्रों की जनेऊ’ MLA हरिमोहन शर्मा ने पूछा कौन कर रहा है मुख्यमंत्री को बदनाम?

Report Times

कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर कल भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों सहित कई चर्चित चेहरे कांग्रेस छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Report Times

नौकरी नहीं तो क्या हुआ…पैसा कमाने वालों पर भारी पड़े बेरोजगार

Report Times

Leave a Comment