Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर कल भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों सहित कई चर्चित चेहरे कांग्रेस छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन

REPORT TIMES 

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बड़े स्तर पर ‘दल-बदल’ होने की खबर ने चर्चाओं का बाज़ार एक बार फिर अचानक से गरमा दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि रविवार 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन चर्चाओं और अटकलों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन दिग्गजों के भाजपा जाने की चर्चा

सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालचंद कटारिया का नाम चर्चा में सबसे ऊपर है। उनके अलावा पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा, सेवादल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी के नाम भी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले संभावित नेताओं में चर्चा में हैं. इन बड़े नामों के अलावा कई जिला प्रमुख, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंचों के बीच एक साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की खबर ने हलचलें बढ़ा दी हैं।

रविवार का दिन महत्वपूर्ण

सूत्रों के अनुसार भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के इन सभी वरिष्ठ नेताओं से केंद्रीय संगठन तक की बातचीत होने के बाद सहमति बन चुकी है। अब बस एक औचारिक कार्यक्रम करने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें शामिल करना रहेगा।बताया जा रहा है कि कल रविवार 10 मार्च को जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में इन कांग्रेसी नेताओं की भाजपा में एंट्री करवाई जायेगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

कांग्रेस को फिर लगेगा झटका

गौरतलब है कि कांग्रेस के कई वर्षों तक वरिष्ठ नेता रहे महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन करके बड़ा झटका दिया है। अब कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर यदि सच साबित होती है, तो ये लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के लिए बहुत बड़े झटके के तौर पर माना जाएगा।

Related posts

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर बूंदी व कोटा में सड़कों पर उतरे समर्थक

Report Times

लखीमपुर खीरी कांड पर मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा

Report Times

ये है सेकेंड हैंड कार खरीदने का आसान तरीका, इन टिप्स को फॉलो कर पता लगाएं कार की कंडीशन

Report Times

Leave a Comment