Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘पब्लिक के बीच जाएं..ना कि पोस्टर में’…नड्डा के सामने वसुंधरा राजे का विरोधियों पर तीखा प्रहार

REPORT TIMES

राजस्थान बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत कर दी है जहां जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ने 51 जन आक्रोश रथों को बीजेपी का झण्डा दिखाकर रवाना किया. इस दौरान राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में राजे अपने सियासी विरोधियों को घेरने से भी नहीं चूकी. राजे ने संबोधन के दौरान मंच से बीजेपी खेमे में चल रही पोस्टर पॉलिटिक्स पर तंज कसते हुए कहा कि नेता को पब्लिक के बीच जाना चाहिए, पोस्टर-पर्चों में जाने से कुछ नहीं होगा.

वहीं गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 4 साल में सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और लोगों को झांसे दिए हैं. राजे ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है तो दुख तो पाना ही पड़ेगा. वहीं पिछली सरकार की योजनाओं को रोकने पर राजे ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को ध्वस्त कर दिया, आपस के झगड़ो में जनता के आंसू पोछने की इनके नेताओं को फुरसत नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला था और जय-जय राजस्थान का नारा गूंजा था.

2003 के बाद नहीं मिला कांग्रेस बहुमत

राजे ने आगे अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आज धर्म परिवर्तन चल रहा है, देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है. ईआरसीपी पर बोलते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को विवाद में डाल दिया और जनता के भाग्य को बदलने वाली योजना को खटाई में डालने का काम किया है. राजे ने कहा कि जनता ने 2003 के बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं दिया और बीजेपी ने 120 और 163 सीटें यहां जीती है.

सेवा और सुशासन बीजेपी का मूलमंत्र

वहीं पूर्व सीएम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि नड्डा जहां भी जाते है, वहां कमल खिलाकर वापस ही आते है, उनके नेतृत्व में आज गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.राजे ने कहा कि सेवा और सुशासन ही बीजेपी का मूलमंत्र है और हमने राजस्थान के स्वाभिमान को चमकाने की कोशिश की थी इसलिए आज जनता को हमारी सरकार के काम याद आ रहे हैं.

 

Related posts

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल , पार्टी का भी विलय

Report Times

संसद में क्या बोले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल?

Report Times

जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रीक ट्रेन:सीआरएस ने किया चिड़ावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, लोहारु तक अब बिजली से चलेगी ट्रेन

Report Times

Leave a Comment