Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘PM ने सोनिया गांधी के बारे में क्या बोला, भूल गए क्या’, खरगे के बचाव में उतरे अशोक गहलोत

REPORT TIMES 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से करने का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है. पीएम मोदी के खरगे को जवाब देने के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खरगे के बचाव में उतर गए हैं. गुजरात में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव में कोई भी बात मुहावरे की तरह इस्तेमाल की जाती है, ऐसे में उसके इस तरह अर्थ नहीं निकालने चाहिए. गहलोत ने कहा कि इस बार चुनावों में पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह शब्दों को तोड़ मरोड़कर भावनात्मक खेल खेलने में जुट गए हैं.

सीएम ने सीधे शब्दों में कहा कि बीजेपी की इस बार गुजरात में दाल नहीं गलने वाली है. बता दें कि गहलोत गुरुवार को गुजरात के झालोद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने पीएम को सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बारे में बोले गए शब्दों की याद दिलाई. सीएम ने कहा कि पीएम ने सोनिया गांधी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था वो भी शोभा नहीं देते थे.

खरगे के बचाव में उतरे गहलोत

गहलोत ने आगे कहा कि खरगे ने 11 बार चुनाव जीते हैं और वह कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे ऐसे में इतने लंबे राजनीतिक अनुभवी आदमी को सब पता है कि क्या बोलना है. सीएम ने कहा कि पूरे देश में हमारी पार्टी में जो अनुभवी व्यक्ति है वह मल्लिकार्जुन ख़रगे ही हैं जो जीवन भर से देश और प्रदेश के सेवा में लगे हुए हैं.

ऐसे में कोई भाव समझाने के लिए मुंह से कोई बात निकल जाए तो उसका चुनावों में मतंगड़ नहीं बनाना चाहिए. गहलोत ने आगे कहा कि अमित शाह ने क्या बोला था, हमनें उसको मुद्दा ही नहीं बनाया. वहीं बीजेपी चुनावों में पानी की तरह पैसा बहा रही है. सीएम ने कहा कि आजकल पीएम मोदी बाद में आते है, उनसे पहले ईडी वाले आ जाते हैं.

चुनावों में बीजेपी की हालत खराब

वहीं सीएम गहलोत ने आगे कहा कि इस बार बीजेपी और मोदी जी को डर बना हुआ है कि उनके यहां लगातार दौरे हुए हैं फिर भी उनकी दाल नहीं गल रही है. गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले भावनात्मक खेलकर सरकार बनाने चाहते हैं लेकिन जनता अब समझ गई है.

Related posts

Sonam Kapoor first pregnancy: सोनम कपूर जल्द बनने वाली हैं मां, बेबी बम्प के साथ शेयर की ये खास तस्वीर

Report Times

चिड़ावा में रविवार को शेखावटी दिव्यांग जन सेवा समिति की बैठक

Report Times

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर सियासी संकट खड़ा हो गया है

Report Times

Leave a Comment