Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

कांग्रेस ने देश तोड़ने का किया काम और अब निकाल रहे भारत जोड़ो यात्रा : नरेंद्र कुमार

REPORT TIMES 
चिड़ावा। सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश तोड़ने के काम किए और अब वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। वे यहां विवेकानंद चौक में भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा को रवाना करने से पहले हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान, मजदूर और माध्यम वर्ग के लिए काफी योजनाएं लागू की है। हर क्षेत्र में देश अब आगे बढ़ रहा हैं। वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं से धोखा किया है।
भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार की नीति केवल और केवल जनता को लूटने की है। जनता चार साल के शासन में खूब परेशान हो चुकी है। इनके नेता आपस में हर वक्त एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, मुकेश जलिंद्रा, सुरेश जलिंद्रा, नगर महामंत्री रविकांत शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामचंद्र शर्मा, महेंद्र मोदी, विक्की सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि चरणसिंह, सुरेंद्र सोनी पिलानी, रमेश स्वामी, बीएल वर्मा, किशोरीलाल, पार्षद मदन डारा, पार्षद रमाकांत,  मुकेश खंडेलवाल, मन्ड्रेला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, एडवोकेट ईशान मिश्रा, पार्षद देवेंद्र सैनी, रजनीकांत मान, गंगाधर सैनी, अभिषेक पारीक बिटटू, आशीष जांगिड़, अशोक शर्मा, विकास खंडेलवाल, बबलू शेख आदि कई मौजूद रहे।

Related posts

UPSC CAPF 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Report Times

खत्म हुआ इंतजार… जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

Report Times

बीजेपी ने बागी एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभागों का बंटवारा कर लिया है। शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Report Times

Leave a Comment