Report Times
latestOtherक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

ये लेडी डॉन है राजू ठेहट के मर्डर की मास्टरमांइड, 5 साल बाद इस बात का लिया बदला

REPORT TIMES 

राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की कुछ लोगों ने शनिवार को सीकर में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने ली है. ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था. आनंदपाल की मौत के बाद उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा ने लॉरेंस और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया.

माना जा रहा है कि लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग ने मिलकर ही राजू ठेहट की हत्या करवाई है. कहा यह भी जा रहा है कि हत्या भले ही लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के गुर्गों ने की है, लेकिन असली खेल लेडी डॉन अनुराधा का ही है. सीकर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि राजू ठेहट की शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ठेहट के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था.

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

घटना के तुरंत बाद खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताने वाले रोहित गोदारा ने ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर लिखा कि यह आनंदपाल सिंह और बलबीर बानूड़ा का बदला है. आनंदपाल गिरोह के सदस्य बलबीर की जुलाई 2014 में बीकानेर जेल में एक गैंगवॉर में मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. हरियाणा से लगती सीमा और झुंझुनू जिले की सीमा को सील कर दिया गया है.

आनंदपाल की मौत के बाद लेडी डॉन ने संभाला गिरोह

मालूम हो कि अनुराधा ने अपने पति फैलिक्स दीपक मिंज के साथ सीकर में एक शेयर ट्रेडिंग शुरू किया था. शेयर बाजार में लाखों रुपए निवेश करने वाले लोगों ने घाटा होने पर जब अनुराधा पर दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल से हाथ मिला लिया था. इस बीच गैंगस्टर आनंदपाल और अनुराधा करीब आ गए. जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की मौत हो गई. जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा ने लॉरेंस और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया.

अभी हालही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लेडी डॉन अनुराधा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने भी कबूला कि आनंदपाल की मौत के बाद उसके गिरोह की कमान उसने ही संभाली ली थी. फिलहाल, अभी अनुराधा दिल्ली में लॉरेंस ग्रुप के गुर्गे के साथ रह रही थी. माना जा रहा है कि आनंदपाल की करीबी और उसके प्रतिद्वंद्वी राजू से बदला लेने के लिए लेडी डॉन अनुराधा ने लॉरेंस के गुर्गों से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

Related posts

CAG ने एक संस्था के रूप में अपनी मजबूती का दिया उदाहरण- जगदीप धनखड़

Report Times

पढ़ाई के नाम पर यूज करता था मां का मोबाइल, नींद में कहता था फायर-फायर, PUBG की लत से पलट गईं बच्चे की आंखें

Report Times

चिड़ावा कॉलेज में 1983 से 1988 तक बैच की एल्युमनाई मीट 26 नवंबर को, पुराने साथी मिलकर करेंगे यादें ताजा

Report Times

Leave a Comment