Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

चिड़ावा में डालमिया स्कूल के पास रोड के पास से हटाया अतिक्रमण 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में चल रहा अतिक्रमण अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे चरण में नया बस स्टैंड से कबूतरखाना बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आज डालमिया स्कूल की साइड का अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सामने की साइड में अतिक्रमण हटवाया इसके बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी समतलीकरण का कार्य किया गया। यहां पर रेहड़ी लगाने वाले खुदरा दुकानदारों ने यहां से अपनी रेहड़ी खुद ही हटाकर अभियान में योगदान दिया।
नगरपालिका के आर आई कुलदीप राव के निर्देशन में एसआई नरेंद्र सिंह ने कबूतरखाना बस स्टैंड के नालों की भी सफाई करवाई। नाले से कचरे को जेसीबी से निकलवाया और टैक्टर में डलवाकर अन्यत्र खाली करवाया । नगरपालिका की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। इससे लोगों में जागरूकता भी आई है और लोग सहयोग भी कर रहे हैं।

Related posts

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर का किया स्वागत : गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में किया अभी से चुनावों में जुटने का आह्वान

Report Times

Hemp cultivation: मिर्ची के पौधों की आड़ में गांजे की खेती, 14 किलो गांजे के 63 पौधों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Report Times

Deepfake: एनएसई प्रमुख का वीडियो बना शेयर खरीदने किया जा रहा प्रेरित, एक्सचेंज ने निवेशकों से कही ये बात

Report Times

Leave a Comment