Report Times
latestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में बंद नहीं हो रही गैंगवार, जोधपुर के बाद दौसा में भिड़े हिस्ट्रीशीटर

 REPORT TIMES 

राजस्थान के दौसा जिले में दो दिन पहले हुए एक    का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बदमाशों का एक गिरोह दूसरे बदमाश को घेर लेता है. पहले इस गैंग के लोग जीप से उसकी गाड़ी में टक्कर मारते हैं और फिर बाद में लाठी डंडे से पीट कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर देते हैं. बीच सड़क पर इन दोनों गैंग के बीच काफी देर तक टकराव होता रहा. हालांकि बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंच पहुंची तो दोनों गैंग के लोग फरार हो गए. पुलिस ने इन दोनों गैंग के बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों गैंग के बीच काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. इनमें एक गैंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश निरंजन मीणा का है. पुलिस ने बताया कि निरंजन गुरुवार को अपनी जीप में सवार होकर जा रहा था. इसी दौरान करीब 8 -10 बदमाशों ने उसे घेर लिया. यह सभी बदमाश हाथों में लाठी डंडे लेकर आए थे. इन बदमाशों ने पहले निरंजन मीणा की जीप में अपनी गाड़ी से टक्कर मारी. वहीं जब निरंजन की गाड़ी रूक गई तो इन बदमाशों ने उसके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया.

सड़क से पहले सोशल मीडिया पर हुई थी झड़प

मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक सड़क पर उलझने से पहले दोनों गैंग के बदमाशों के बीच सोशल मीडिया पर झड़प हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद से ही दोनों गैंग के लोग एक दूसरे को रास्ते से हटाने के लिए मौका ढूंढ रहे थे. संयोग से गुरुवार की दोपहर निरंजन के विपक्षी गैंग को यह मौका हाथ लग गया और उसने निरंजन के ऊपर जानलेवा हमला किया.

दस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में मेहंदीपुर बालाजी थाने में हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा ने तहरीर दी है. पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर दस बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश करने में जुट गई है. इसके लिए पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया है.

 

Related posts

लखनऊ: एक तरफ यूपी में आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अमरोहा में जनसभा हो रही है. पीएम मोदी अमरोहा में मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम को मंच पर एक ढोलक भी दी गई. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. इस मौके पर पीएम ने लोगों से 2014 और 2019 का रिकार्ड तोड़ने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें अपना पोलिंग बूथ जीतना है. गन्ना किसानों को साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि जिन लोगों ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारें देखी हैं. योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की है. गन्ना मूल्यों में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अमरोहा के गन्ना किसान याद करें कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान होना पड़ता था. अब प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही समय से भुगतान हो रहा है. सपा सरकार में अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. अब यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है. गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं. मैं कुछ दिन पहले द्वारिका नगरी गया था. अमरोहा तो सीधे सीधे श्रीकृष्ण के साथ नाता रखने वाली जगह है. भगवान श्री कृष्ण यहां से निकलर गुजरात गए थे. गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया. काशी ने मुझे सांसद बना दिया. उन्होंने कहा कि मैं द्वारिका गया. आर्कियोलॉजी वालों ने ढूंढ़कर निकाला है. जहां श्रीकृष्ण की पुरानी द्वारिका नगरी थी. मैंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की. वहां मैंने मोर पंख रखा. कांग्रेस के शहजादे कहते हैं समुद्र के नीचे पूजा करने के लिए कुछ है ही नहीं. हमारी हजारों वर्ष की मान्यता को, भक्ति को, जिसके साक्षात सबूत हैं, जिस तरह खारिज कर रहे ये लोग, सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की खातिर हैं. जो अपने आपको यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, बिहार में जो लोग कहते हैं हम यदुवंशी हैं. यूपी में जो नेता यदुवंशी का माल मलाई खाने निकलते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं, अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो भगवान द्वारिका की पूजा का अपमान करने वाली पार्टी के साथ कैसे बैठक सकते हो, कैसे उनके साथ समझौता कर सकते हो. सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया सपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. आप कल्पना कर सकते हैं वोट बैंक के भूखे लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण ठुकरा दें. उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ते रहे. जब केस हार गए तो खुद ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो गए. इनको उसमें भी शर्म आ रही है. ये उनसे भी गए बीते हैं. ये लोग निमंत्रण ठुकरा तो दिया, इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए आए दिन राम मंदिर और सनातन की आस्था को गाली दे रहे हैं. राम नवमी पर अयोध्या में प्रभु राम का भव्य सूर्य तिलक हुआ. जब पूरा देश राम मय है तो समाजवादी पार्टी वाले जो राम की भक्ति करते हैं, समाजवादी पार्टी के लोग पब्लिक में कहते हैं, ये पाखंडी हैं.

Report Times

दो साल से फरार चल रहा पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Report Times

राजस्थान में 58 दिन बाद कोरोना का शतक:राज्य में आज 102 नए केस मिले, नया एपिसेंटर बन रहा धौलपुर, यहां पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा

Report Times

Leave a Comment