Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

भाजपा के नव मतदाता अभियान कार्यशाला : तीन चरणों में चलेगा अभियान

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी के नव मतदाता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पिलानी विधानसभा के रेलवे स्टेशन स्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया व नव मतदाता अभियान के विधानसभा संयोजक किशोरी लाल थे।
ये है नव मतदाता अभियान
जिला महामंत्री राजेश दहिया ने नव मतदाता अभियान को लेकर प्रदेश नेतृत्व की ओर से बताए गए चरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि तीन चरणों में यह नव मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आमजन के बीच कार्यकर्ता लेकर जाएंगे।
ये रहेंगे चरण
प्रथम चरण 22 से 28 जनवरी, द्वितीय चरण 29 जनवरी से 4 फरवरी, तृतीय चरण 5 फरवरी से 11 फरवरी तक रहेगा। प्रदेश नेतृत्व प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहा,धार्मिक श्रद्धा के स्थान आदि पर संपर्क करके नव मतदाता का नाम पार्टी की ओर से दिए प्रारूप में कार्यकर्ता भरवाएंगे। दूसरे चरण में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावास, कोचिंग संस्थानों के माध्यम से नव मतदाताओं की जानकारी लेंगे और तीसरे चरण में प्रत्येक बूथ पर जाकर संपर्क करके नव मतदाताओं के नाम संकलित करने है। इस अवसर पर नगर महामंत्री रविकांत शर्मा ने भी अभियान के बारे में आवश्यक जानकारी दी।
कार्यशाला में ये रहे मौजूद
कार्यशाला में जयसिंह नूनिया, मण्डल महामंत्री व पार्षद मदन डारा, सुनील जांगिड़, मुकेश जालिन्द्रा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद अनुप भगेरिया, पार्षद देवेंद्र ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, अशोक महारानिया उर्फ बंटी मोहित तामड़त, देवरोड़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र नेहरा, महेश शर्मा, ज़िला मंत्री रिशाल कंवर, पार्षद योगेन्द्र कटेवा, मंडरेला ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,अजय शर्मा, ओबी सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मोहनलाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, चरण सिंह पुनिया, दुधवा सरपंच दलिप स्वामी, डुलानिया ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष होशियार सिंह शर्मा, भोपाल सिंह, विक्रम रोहिल्ला, पिलानी शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, ओबीसी ज़िला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी, पार्षद गंगाधर, सुशील डाबला, अक्षय डारा, आदि मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा : केहरपुरा कलां में वन महोत्सव का शुभारंभ

Report Times

कांग्रेस के तीन बड़े नेता आएंगे बीकानेर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होगा मंथन

Report Times

तीन साल से नहीं है कोई पद, राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ले सकते हैं बड़ा फैसला

Report Times

Leave a Comment