Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

निशान पूजन के साथ बसंत महोत्सव का आगाज

REPORT TIMES 
चिड़ावा। श्रीश्याम नवयुवक मित्र मंडल, के 23 वें बसंत महोत्सव का आगाज रविवार को धूमधाम से हुआ। महाकालेश्वर मंदिर में मंत्रोच्चार के मध्य निशान पूजन हुआ। श्याम मंदिर के राजू पुजारी ने मंडल के दिनेश जांगिड़, मनीष धाबाई सहित अन्य श्रद्धालुओं को विधिवत पूजा करवाई। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार शाम छह बजे से सांस्कृतिक संध्या में ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी। वहीं 24 जनवरी को शाम सात बजे से भजन संध्या और नृत्य नाटिका, 25 को सुबह 11.15 बजे से महिला मित्र मंडल की ओर से श्रीश्याम पाठ, 25 को शाम सवा सात बजे से पुरानी बस्ती के श्याम जी मंदिर में जागरण होगा।
वहीं अंतिम दिन 26 जनवरी  को सुबह नौ बजे अडूकिया स्कूल के पास श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्याम जी मंदिर तक निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 451 निशान शामिल होंगे। जिसकी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। मंडल की ओर से 26 जनवरी को तिरंगा थीम पर पूरे शहर को तिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। वहीं विवेकानंद चौक में तिरंगा स्थल पर भव्य देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ दिखाए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम की तैयारियों में मंडल कार्यकर्ता दिनरात जुटे हुए हैं।

Related posts

‘नफरत फैलाने का इनाम’, रमेश बिधूड़ी को टोंक प्रभारी बनाने पर भड़के दानिश अली

Report Times

G20 शिखर सम्मेलन जितना खास है ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Report Times

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से अंबेडकर भवन की सजावट, चिड़ावा चेयरमैन की अगुवाई में मनाई गई कांग्रेस कार्यालय में जयंती

Report Times

Leave a Comment