Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

रद्द होगी राजस्थान CHO भर्ती परीक्षा! दावा- बोर्ड के पास हैं पेपर लीक के सबूत

REPORT TIMES 

Rajasthan CHO Exam 2023: राजस्थान में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग तेज हो गई है. राजस्थान में ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और CHO फेडरेशन के संरक्षक भरत बेनीवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर दिए गए सबूत पर्याप्त है. बता दें कि RSMSSB की ओर से जारी RAJASTHAN CHO वैकेंसी के लिए परीक्षा से पहले पेपर WhatsApp पर लीक हो गया था. हालांकि बोर्ड की ओर से पेपर लीक की घटना से इनकार किया गया है.राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को किया गया था. आरोप है कि परीक्षा से ठीक पहले WhatsApp पर पेपर की कॉपी शेयर की जा रही थी. CHO फेडरेशन के संरक्षक भरत बेनीवाल ने कहा कि सीएचओ पेपर लीक मामले में कल अधिनस्थ बोर्ड और एसओजी में दर्ज परिवाद में दिए गए सबूत पेपर निरस्त के लिए पर्याप्त है.

RSMSSB CHO पेपर रद्द करने की मांग

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और CHO फेडरेशन के संरक्षक भरत बेनीवाल ने कहा बोर्ड जल्द पेपर को निरस्त करने के लिए निर्णय लें. बेनीवाल ने कहा कि इसके लिए कल सभी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे और जब तक पेपर निरस्त नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा. बेनीवाल का दावा है कि उन्होंने राजस्थान अधिनस्थ बोर्ड और एसओजी को सबूत दिए हैं. दिए गए सबूत पेपर निरस्त के लिए पर्याप्त है. पेपर आउट होना मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है.

वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3531 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 07 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था.

Related posts

राजस्थान में अस्पताल के ICU में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म, CCTV में नजर आया आरोपी

Report Times

छह फीडर पर बिजली सप्लाई रहेगी बंद : शनिवार को सुबह आठ से एक बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

Report Times

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जमीन पर गिर पड़ीं; पुल‍िस ह‍िरासत में आरोपी युवक

Report Times

Leave a Comment