Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

जगदीश मंदिर में हुआ फागोत्सव : महेश्वरी महिला मंडल की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ भी हुआ

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की कॉलेज रोड पर नगर कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। महेश्वरी महिला मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम की शुरआत मंदिर महंत अमरराज पंडित के सानिध्य में भगवान लक्ष्मी नारायण, राम दरबार और गंगा मैया की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। वहीं इसके बाद फागोत्सव समारोह हुआ।
जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ फाग खेला और इसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। वहीं मधुर भजनों की स्वर लहरियों पर महिलाएं जमकर झूमी। इस मौके पर सविता मालानी, कोमल, संतोष जाजू, सुमन, उमा, ममता, मंजू, शशि, रजनी, जागृति, निकिता, शीला, विद्या सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रही। आखिर में सामूहिक आरती कर भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

Related posts

Benelli India (बेनेली इंडिया) ने मोटरसाइकिल की मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की

Report Times

‘विकसित राजस्थान’ दस्तावेज में राज्य को 4,300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Report Times

सिर्फ 37 गेंदों में एशियन चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

Report Times

Leave a Comment