Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़टोंकताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

दोस्त के निधन पर MLA ने निभाया मामा का फर्ज, बेटी के ब्याह में भरा 11 लाख का भात

REPORT TIMES

आपने एक कहावत सुनी होगी कि सच्चा दोस्त वही होता है जो संकट की घड़ी में काम आता है और ऐसे दोस्त जिंदगी में इंसान को कम ही मिलते हैं..कुछ ऐसा ही नजारा राजस्थान के टोंक जिले में देखने को मिला जहां इस कहावत को बीजेपी विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने चरितार्थ कर दिया. दरअसल टोंक के मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने अपने एक अजीज दोस्त की मौत हो जाने के बाद उसकी बेटी की शादी में एक अनोखी मिसाल पेश की जिसकी अब चारों तरफ चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता राजनारायण पारीक का 2021 में निधन हो गया था और कन्हैया लाल चौधरी उनके खास दोस्त थे. इसके बाद हाल में दिवंगत राजनारायण पारीक की बेटी की शादी में विधायक कन्हैया लाल चौधरी अपने परिवार से साथ पहुंचे और भात की रस्म में 11 लाख रुपए देकर मामा होने का फर्ज अदा किया. अब विधायक की गांव में हर तरफ सराहना हो रही है.

कोरोना महामारी में हो गई थी दोस्त की मौत

बता दें कि बीजेपी के दिवंगत नेता राजनारायण पारीक और वर्तमान विधायक कन्हैया लाल चौधरी काफी समय से अच्छे दोस्त थे और हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाते थे. वहीं कोरोना महामारी के चलते 18 अप्रैल 2021 को विधायक के दोस्त पारीक का निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त के निधन होने पर उनकी बेटी के लिए मामा होने धर्म बखूबी निभाया. विधायक ने दिवंगत नेता की बेटी मानसी की शादी में अपनी पत्नी राधा देवी के साथ हिस्सा लिया और सारी रस्में निभाई.

विधायक ने भरा 11 लाख का भात

जानकारी के मुताबिक विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने 21 फरवरी हुई दिवंगत राजनारायण पारीक की बेटी मानसी की शादी में मामा होने के नाते परिवार सहित पहुंचकर भात 11 लाख रुपए भात की थाली में रखे. वहीं विधायक ने इसके साथ ही कई दूसरे कई सामान भी भात में दिए. इस दौरान विधायक के साथ कई स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता भी शादी में पहुंचे और भात के दौरान उन्होंने 1 लाख 71 हजार की नकद राशि थाली में रखी.

Related posts

प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड मेडल, भारत की झोली में आया 26वां पदक

Report Times

आरपीएस तबादला लिस्ट जारी, चिड़ावा डीएसपी का तबादला

Report Times

20 हजार कैश-करोड़ों की संपत्ति, इनकम में भी हुआ इजाफा, ऐसा है अशोक गहलोत का चुनावी हलफनामा

Report Times

Leave a Comment