Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘जुनैद-नासिर के परिवारों को न्याय दिलवाएंगे’…ओवैसी के तंज के बाद गहलोत ने किया इंसाफ का वादा

REPORT TIMES 

हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई बोलेरो में राजस्थान के भरतपुर के घाटमीका गांल के रहने वाले दो युवकों (जुनैद और नासिर) के कंकाल मिलने का मामला लगातार गरमाया हुआ है. मामले में हरियाणा और राजस्थान पुलिस लगातार जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस बीच अब मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है जिसकी जानकारी सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा में हिंसा का शिकार होकर जान गंवाने वाले जुनैद एवं नासिर के परिवारों से मुलाकात की और इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान पुलिस पूरा प्रयास कर रही है जहां न्याय सुनिश्चित किया जाएगा..मालूम हो कि भिवानी में हुए जुनैद-नासिर हत्याकांड के मामले में गहलोत सरकार को विपक्ष लगातार घेर रहा है. वहीं विपक्षी दल अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने को लेकर हमला बोल रहा है. वहीं गहलोत की पीड़ित परिजनों से मुलाकात नहीं करने पर ओवैसी ने भी मंगलवार को तंज कसा है.

गहलोत ने की थी कड़ी निंदा

वहीं हत्याकांड के बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भरतपुर की घटना निंदनीय है और सीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. वहीं गहलोत ने राजस्थान और हरियाणा पुलिस के समन्वय के साथ काम करने की बात भी कही थी. बता दें कि इस मामले में राजस्थान पुलिस की कार्यवाही पर सवाल भी उठे हैं जब आरोपी श्रीकांत के घर पूछताछ करने के दौरान पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा था.

ओवैसी ने साधा गहलोत पर निशाना

वहीं इधर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार गहलोत के पीड़ित परिजनों से मुलाकात नहीं करने पर निशाना साध रहे हैं. ओवैसी ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट कर कहा है कि गहलोत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, हालांकि उन्होंने फोटो के नाम पर सिर्फ एक ब्लेंक फोटो लगाकर सीएम पर तंज कसा था. इससे पहले ओवैसी ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और टोंक में एक सभा के दौरान कहा था कि राजस्थान में 9 मुस्लिम विधायक जीतकर आए हैं जिनमें से 3 विधायक मेवात से आते हैं लेकिन किसी विधायक ने भिवानी मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी. ओवैसी ने कहा कि मैं हैदराबाद से निकल भरतपुर आ गया लेकिन जयपुर से निकलकर सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत भरतपुर के परिजनों से मुलाकात नहीं करने गए.

Related posts

बीजेपी का मिशन नारी शक्ति, देश भर में महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान

Report Times

तुला समेत इन 7 राशि वालों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, किन लोगों को होगा धन का लाभ… पढ़ें राशिफल

Report Times

Fake Jewellery: विदेशी महिला को इंस्टाग्राम बिजनेस से बेचीं 6 करोड़ की नकली ज्वेलरी, जयपुर के व्यापारी का लुकआउट नोटिस जारी

Report Times

Leave a Comment