Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसुलतानास्पेशल

वृंदावन में बाबा पुरुषोत्तमदास का जन्मोत्सव 2 मार्च से; तीन दिन तक चलेंगे भड़ौंदा के वृंदावन में कार्यक्रम

REPORT TIMES 
चिड़ावा। क्षेत्र के भड़ौंदा स्थित वृंदावन धाम में बाबा पुरुषोत्तमदास का 498वां जन्मोत्सव फागोत्सव के रूप में भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के कोने- कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। बिहारीजी मित्र मंडल के सहयोगी कैलाश सुलतानिया ने बताया कि दो मार्च से चार मार्च तक चलने वाले इस जन्मोत्सव व फागोत्सव कार्यक्रम का आगाज निशान पदयात्रा से होगा। चिड़ावा स्थित बिहारीजी के मंदिर से निशान पदयात्रा शुरू होगी। जो अरड़ावता, झांझोत, सुलताना होते हुए भड़ौंदा स्थित वृंदावन धाम पहुंचेंगी। जहां पर सभी निशान बाबा को चढाए जाएंगे। निशान यात्रा में मुंबई, दिल्ली, चैन्नई, चाईबासा, उड़ीसा, हरियाणा, कोलकाता समेत देश के हर राज्य से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इसके बाद तीन मार्च को वृंदावन स्थित पंचपेड़ पर पंचकुंडीय महायज्ञ होगा।
जिसमें विश्व शांति और जन कल्याण के लिए आहुतियां दी जाएगी। इसी दिन दोपहर को तीन बजे अखंड ज्योत पाठ होगा। जिसमें जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका ऋतु पांडे व आसनसोल के मनहर पारीक व्यास संगीतमयी पाठ करेंगे। ये दोनों भजन गायक ही रात को अपनी प्रस्तुतियां बाबा के श्रीचरणों में प्रस्तुत करेंगे। वहीं शाम को साढ़े छह बजे 498 दीपक जलाकर बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा। रात को नौ बजे बाबा का जलाभिषेक होने के साथ ही भजनों का कार्यक्रम होगा। इस दौरान रात एक बजे फूलों की होली, नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति के अलावा रात को ढ़े बजे रोहित सुलतानिया एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी होगी। चार मार्च को सुबह मंदिर से पंचपेड़ तक शोभायात्रा होगी। छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। महाप्रसाद के साथ तीन दिवसीय उत्सव का समापन होगा।  आयोजन की तैयारियों को लेकर सुमंत अग्रवाल इस्लामपुर, सुमित गोयल दिल्ली, प्रकाश सुलतानिया, सौरभ- राहुल सुलतानिया चिड़ावा आदि लगे हुए है। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। इस बार मंदिर को फूलों से सजाने के लिए दिल्ली से टीम आएगी। वहीं रंगबिरंगी रोशनी के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Advertisement

Related posts

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में इतनी आतंकवादी ढेर

Report Times

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: इस एपिसोड में आएगा मनीष गोयनका को हार्ट अटैक

Report Times

अगर आप नौकरी करते हैं तो ऐसे में दिनभर की थकान की वजह से एक साथ 5 से 6 घंटे पढ़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई को दो हिस्सों में बांट लें। आप सुबह 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें और बाकी पढ़ाई शाम को पूरी करें। पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना जरूरी पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। फिर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद आपको पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वीकेंड पर आप 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं।

Report Times

Leave a Comment