Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलस्वागत

प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। नवीन आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाप्रेमी हनुमान पचार ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार थे।  विशिष्ट अतिथि रविंद्र पचार, पूर्व प्रधानाचार्या संतोष पचार, शीशराम पचार, होशियार सिंह ओला थे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक उम्मेद सिंह बराला ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य केंद्रित करके अध्ययन करना ही विधार्थी का पहला कर्तव्य है। प्रतिभा किसी अवसर की मोहताज नहीं होती। समारोह में विद्यार्थियों ने राजस्थानी संगीत पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। होनहार प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंच कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, रामजीलाल पचार, रामेश्वरलाल बराला, रामकुमार जांगिड़, महावीर प्रसाद मीणा, राधेश्याम शर्मा, रघुवीर बराला, संजय खान, सुभाष बराला, कुलदीप कुमार, मनोज बराला, यशवीर बराला, जिले सिंह पचार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश शर्मा और आचार्य नरेश जोशी ने किया।

Related posts

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बंगाल के बालूरघाट में TMC व BJP में झड़प

Report Times

नौसेना भवन की स्थापना से लेकर अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस, यहां जानें करेंट अफेयर्स

Report Times

4 करोड़ की लागत से बनी 8 सड़कें, नगरपालिका के सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Report Times

Leave a Comment