Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

एमआई इंद्रधनुष का होली स्नेहमिलन और मासिक बैठक का आयोजन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। सामाजिक संगठन एमआई इंद्रधनुष का होली स्नेहमिलन और मासिक बैठक सेवन ज्वैलर्स पब्लिक स्कूल परिसर में हुई। संगठन चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें कवि बीएल सावन, उज्जैन की कवियत्री निशा पंडित, कवि नगेन्द्र शर्मा निकुंज, कवियत्री लता गुप्ता, सरिता सिंघल, स्वाति गुप्ता आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
करुण रस की कविताओं ने जहां भावुक किया तो वहीं हास्य रस की कविताओं ने हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। श्रृंगार रस की कविताओं ने जहां मन को आल्हादित किया तो वहीं वीर रस की कविताओं ने श्रोताओं में जोश का दिया। इस दौरान एमआई इंद्रधनुष पदाधिकारियों ने साहित्यिक हस्तियों का सम्मान भी किया गया।वहीं अध्यक्ष शर्मा ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सामाजिक सेवा के अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कुसुमलता, शिक्षाविद अनिल गुप्ता, देवानंद चौधरी, अजय चौमाल, प्रणय गुप्ता, सज्जन गोदारा, सरिता गोदारा सहित अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान: सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम की कार्रवाई : वीकेआई स्थित एक गोदाम में छापा मार पकड़ा 10465 लीटर नकली घी, चार नामी ब्रांड के मिलते जुलते नाम से पैकिंग किया जा रहा था नकली घी

Report Times

परशुराम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन 29 से : आयोजन की तैयारियों लेकर पदाधिकारियों की बैठक, महिलाओं की प्रतियोगिता, युवाओं का परशुराम क्रिकेट कप भी होगा, ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से होगा आयोजन

Report Times

चिड़ावा में है अद्भुत मूंछों वाले राम-लक्ष्मण:राम दरबार के सामने विराजे हैं दक्षिण मुखी हनुमान, बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते है श्रद्धालु

Report Times

Leave a Comment