Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभीलवाड़ाराजस्थानस्पेशलहादसा

गैस गीजर से बाथरूम बना ‘मौत का चैंबर’! नहाते समय पति-पत्नी की मौत; 9 साल के मासूम का घुटा दम

REPORT TIMES 

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया. यहां होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गए परिवार का गीजर के बर्नर से निकली कार्बन डाइऑक्साइड से दम घुट गया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जबकि, उनके बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. हालांकि, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल, शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. वहीं, होली के दिन हुई इस घटना से परिवार और आस-पास में गम का माहौल है. दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार शिवनारायण (35) और उनकी पत्नी कविता(32) और उनके बेटे विहान (9) ने शीतला अष्टमी के मौके पर बुधवार को होली खेली थी. इसके बाद तीनों दोपहर 1:30 बजे तक घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में नहाने के लिए चले गए.

दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों पड़े थे बाथरूम में बेहोश

इस दौरान करीब साढ़े तीन बजे तक तीनों बाहर नहीं आए तो परिजनों ने आवाज लगाई. ऐसे में जब परिवार ने दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों बाथरूम में बेहोश पड़े थे.बता दें कि, शिवनारायण भीलवाड़ा के शाहपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष रतनलाल झंवर के पोते थे.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी होली खेलने के बाद शाम करीब 1:30 बजे बाथरूम में नहाने के लिए चले गए. घंटों तक जब वो बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने शोर मचाया. परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए. अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला. देखने पर पता चला कि गैस गीजर चल रहा था.परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दोनों पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं, भीलवाड पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उधर, होली के दिन हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है. इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. जैसे ही इस घटना की जानकारी बाजार और इलाके में लगी तो मातम पसर गया. फिलहाल, पुलिस मामले की फ्तीश में जुटी है.

Related posts

शिवालयों में आस्था का सैलाब : शिवरात्रि पर शिव को रिझा रहे श्रद्धालु

Report Times

इन आयुर्वेदिक उपाय से करें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में, यहां जानिए

Report Times

BJP में आपसी कलह का नया चैप्टर! वीरांगनाओं के बहाने दिखी किरोड़ी-पूनिया की कड़वाहट

Report Times

Leave a Comment