Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

हिंदी सुंदरकांड महिला ग्रुप की ओर से हुआ धार्मिक आयोजन : राम दरबार की सजाई झांकी, भजनों से बांधा समां

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर दुर्गा मंदिर के सामने कुसुम सूरजगढ़िया के घर पर हिंदी सुंदरकांड महिला ग्रुप की ओर से मासिक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से संगीतमय हिंदी सुंदरकांड पाठ किया गया। वहीं नृत्य नाटिकाओं और राम दरबार की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राम, सीता, लक्ष्मण, वीर हनुमान बने नेहान, निराली, नव्या और आरव सूरजगढ़िया ने भजनों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।
भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान कुसुम सूरजगढ़िया सुधा सिद्दड़, अविका अडूकिया, डॉ. कुसुमलता शर्मा, अस्मिता गुप्ता, अनु सुलतानिया, सुनीता शाह, मीना जांगिड़, सोना चेतीवाल, बबिता सूरजगढ़िया, शिल्पा, ऋतु, बिंदु जांगिड़, अनिता जांगिड़, मनीषा जांगिड़, सुनीता जांगिड़, माया शर्मा, पूनम शर्मा, विनीता, सुमन सोनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का समापन भगवान राम और हनुमान जी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related posts

पूर्वांचल के गौरजीत आम की पूरे देश में धूम, स्‍वाद व महक ऐसी क‍ि हर कोई ख‍िंचा चला आए

Report Times

आचार्य बालकृष्ण ने किया कॉरोना की दवा तैयार करने का दावा

Report Times

मुलायम सिंह यादव की विदाई की बेला, सैफई में मेला… कैसी है अंतिम संस्कार की तैयारी

Report Times

Leave a Comment