Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिसुलतानास्पेशल

सुल्ताना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे, बीसीएमओ ने कल ही निर्देश दिए थे, झाँझोत निवासी महेंद्र सिंह पायल के सहयोग से लगाए गये हैं कैमरे 

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  सुल्ताना का अस्पताल अब सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया है । अब यहां हर गतिविधि पर आसानी से नज़र रखी जा सकेगी। दरअसल कल ही चिड़ावा बीसीएमओ डॉ अनिल लाम्बा ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रभारी व स्टाफ़ के साथ मीटिंग में प्रभारी डॉ ज्योति को तत्काल अस्पताल में सीसीटीवी केमरे लगवाने के निर्देश दिए थे ।
प्रभारी डॉ. ज्योति बुगालिया ने बताया कि बीसीएमओ डॉ. अनिल लाम्बा के निर्देश पर भामाशाह झाँझोत निवासी महेंद्र सिंह पायल के सहयोग से अस्पताल में कैमरे लगाए गये हैं । सीसीटीवी कैमरे लगने से अब अस्पताल में आने वाला हर शख्स व परिसर की हर गतिविधी कैमरे की नजर में रहेगी।  न सिर्फ मरीजों व उनके अटेंडेंट पर निगाह रहेगी बल्कि अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार व गतिविधियां भी कैमरे में कैद होंगी । कोई विवाद जैसी स्थिति होने पर गलती किसकी है इसका भी आसानी से पता चल जाएगा व चोरी इत्यादि की घटनाओं पर अंकुश लगेगा ।

Related posts

ड्रग तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का एक और बड़ा एक्शन

Report Times

चिड़ावा में 11सौ घरों में गूंजे गायत्री मंत्र

Report Times

चिड़ावा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शर्मा को श्रद्धांजलि

Report Times

Leave a Comment