Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थानस्पेशलहादसा

मां ने 2 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद पर केमिकल डालकर लगाई आग; तीनों की मौत

REPORT TIMES

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर से एक झकझोर देने वाली खबर आई है. यहां एक मां ने खुद अपने ही हाथों दो मासूम बच्चों को टांके में डाल दिया. इसके बाद उसने खुद के ऊपर भी केमिकल छिड़क कर आग लगा ली. इस घटना में दोनों बच्चों के साथ मां की भी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस घटना की वजह क्या है.मामला बाड़मेर शहर में चौहटन थाना क्षेत्र के लीलसर भीलासर का है. पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. बुधवार की सुबह सामने आए इस मामले की सूचना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. मुहल्ले एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, बावजूद इसके घटना की कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई है. घटना के वक्त महिला के बच्चों के अलावा घर में कोई और नहीं था.

यहां तक कि महिला का पति भी काम पर गया था. बताया जा रहा है कि गृह कलह की वजह से महिला ने इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है.जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान लीलसर भीलासर में रहने वाले सताराम की पत्नी सोनी (30) ने दोपहर के समय अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी ललिता और डेढ़ साल के बेटे मगाराम के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनी ने पहले अपने बेटे और बेटी को घर में बने टांके में डाल दिया. इसके बाद उसने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा लिया. जब तक पास पड़ोस के लोगों को मामले की जानकारी हुई और इन्हें बचाने का प्रयास किया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पड़ोसियों ने आनन फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों बच्चों की डूबने से मौत हुई है, वहीं महिला की मौत 80 फीसदी तक झुलसने की वजह से हुई है. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची चौहटन पुलिस के एसआई सुभान अली ने बताया कि शव कब्जे में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला के परिजनों को सूचना दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया कि महिला की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी. इनके पांच बच्चे हैं. जिनमें 3 बेटियां और दो बेटे हैं. इनमें भी एक बेटे और एक बेटी की मां के साथ ही मौत हो गई. महिला का पति प्राइवेट बस चलाता है.

Related posts

इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरचार्जिंग से लगी आग? पुलिस बोली- इसका शक है, जांच करनी होगी

Report Times

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कश्मीर के रहने वाले बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड

Report Times

माघ दुर्गाष्टमी व्रत के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही इच्छा हो जाएगी पूरी

Report Times

Leave a Comment