Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

जीत के बाद AIMIM समर्थकों की हुड़दंगई, हिंदुओं के घर में फेंकी बोतलें; लड़कियों से की छेड़खानी

REPORT TIMES 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गरिमा गार्डन वार्ड 64 में जीत के बाद एआईएमआईएम पार्टी के पार्षद ने विजय जुलूस निकाला था. विजय जुलूस के दौरान सड़क किनारे बने हिंदुओं के घरों पर झूठी पानी की बोतलें और सड़क किनारे खड़े लोगों से की बदसलूकी की गई. कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि इस हुड़दंग के दौरान विजय जुलूस में शामिल पार्षद के समर्थकों ने सड़क किनारे खड़ी लड़कियों से भी छेड़खानी की. लड़कियों के ऊपर पानी की बोतलें फेंकी गईं. इसके बाद पुलिस ने शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज किया है.

हुड़दंग में बदला जुलूस

गाजियाबाद में निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए. इसमें गरिमा गार्डन वार्ड 64 में एआईएमआईएम पार्टी के पार्षद ने जीत दर्ज की है. जीत दर्ज करने के बाद जब वह अपने वार्ड में पहुंचे तो देर शाम उनके समर्थकों ने वार्ड में विजय जुलूस निकाला. जो आगे चलकर जुलूस में हुड़दंग में तब्दील हो गया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

स्थानीय लोगों ने लगाया बदसलूकी का आरोप

इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्षद के समर्थक एआईएमआईएम का झंडा हाथ में लेकर लगभग हजार लोगों की संख्या में सड़क पर हुड़दंग मचा रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब यह जुलूस हिंदू मोहल्ले से होकर गुजर रहा था तो दुकान के पास और सड़क पर आती-जाती महिलाओं के ऊपर जुलूस में शामिल लड़कों ने पानी की झूठी बोतले फेंकी. इसके साथ ही सड़क पर आती-जाती महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी की भी की गई. इसका विरोध जब शुरू हुआ तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने बदसलूकी का आरोप लगाया है.

जुलूस में हथियार लेकर भी आए समर्थक

लोगों ने पुलिस के सामने यह भी आरोप लगाया कि विजय जुलूस में शामिल लड़के हाथ में हथियार भी लिए हुए थे. काफी देर नोकझोंक के बाद पीड़ितों ने पुलिस ने पीड़ितों से शिकायत की. वार्ड 64 की जनता ने टीला मोड़ थाने पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

टीला मोड़ थाना पुलिस ने मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए तीन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 100 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डीसीपी विवेक कुमार ने बताया कि लोग जुलूस में शामिल थे जो विजय जुलूस निकाल रहे थे सभी वार्ड 64 के जीते हुए पार्षद प्रत्याशी के समर्थक हैं. मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी.

Related posts

इस साल विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

Report Times

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में रामनवमी पर आरती, भोग, दर्शन का समय बदला, जानें क्या होगी व्यवस्था

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: यहां सन्तों की तपोस्थली पर विराजे हैं रुद्र

Report Times

Leave a Comment