Report Times
latestOtherकरियरकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

कोटा में नालंदा बिहार के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

REPORT TIMES 

कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कमला उद्यान इलाके में रह रहे एक कोचिंग छात्र ने सुसाइड कर लिया. छात्र ने हॉस्टल के कमरे में ही फांसी लगा ली. मृतक आर्यन (16) निवासी खोजपुरा जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था. 1 महीने पहले की कोटा आया था. वह 12 वीं का छात्र था और नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस का कहना है

कि फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है.डीएसपी शंकर लाल में बताया कि कोचिंग स्टूडेंट कमला उद्यान इलाके में रेहान रेजीडेंसी में रहता था. उसने हॉस्टल के रूम में पंखे से फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है.पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है.परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है.

Related posts

‘राइजिंग राजस्थान’ से पहले जयपुर की सड़कों की बदल जाएगी तस्वीर! मंत्री खर्रा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Report Times

BJP ने शिक्षा के अधिकार को खत्म किया, 450 स्कूल बंद, डोटासरा बोले- RSS एजेंडा लागू हो रहा

Report Times

सिंह समेत 4 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

Report Times

Leave a Comment