Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

चालान से बचना है तो निकालो 500, जब कांस्टेबल ने DCP से ही मांग ली रिश्वत

REPORT TIMES

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर हो सकता है कभी आपसे भी किसी चौराहे पर रिश्वत देकर चालान से बचने की पेशकश की गई हो। देशभर में इस तरह की घटनाएं काफी सामान्य हैं। लेकिन जयपुर में पुलिस महकमे के एक बड़े अफसर को भी इस अनुभव से गुजरना पड़ा। यहां सादे कपड़ों में कार से जा रहे डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) को पहले तो एक कांस्टेबल ने सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से पकड़ा और फिर उन्हें चालान से बचने के लिए 500 रुपए रिश्वत मांग ली। इसके बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया तो तीन अन्य को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है।

घटना बुधवार की है, जब डीसीपी (नॉर्थ) पारिस देशमुख और उनके स्टाफ रात में पट्रोलिंग पर निकले। वह नाकाबंदी का औचक निरीक्षण कर रहे थे। देशमुख एक निजी वाहन में थे और उनके गनमैन और ड्राइवर भी सादे कपड़ों में थे।

गाड़ी जब ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में रोटरी सर्कल के पास राजेंद्र प्रसाद नाम के कांस्टेबल ने उन्हें रोका और सीट बेल्ट नहीं लगाए होने को लेकर चालान भरने को कहा। लगे हाथ उसने यह भी कह दिया कि यदि इससे बचना है तो 500 रुपए दे दो। इसके बाद डीसीपी ने उसके वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर ऐक्शन लिया गया है।

एसीपी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने कहा कि प्रसाद को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया, जबकि इस चेकपॉइंट पर तैनात तीन अन्य को पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। एसीपी आदर्श नगर को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह औचक निरीक्षण को और तेज किया जाएगा।

Related posts

UP Chunav 2022: आज इन तीन जगहों पर ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे सीएम योगी, प्रचार का अंतिम दिन

Report Times

अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई : पालिका दस्ते को देखकर निर्माण कार्य में लगे श्रमिक मौके से भागे

Report Times

साहित्यकार डॉ.शम्भू पंवार ने दिल्ली आकाशवाणी के कार्यक्रम में हुए शामिल,  21 को होगा प्रसारण

Report Times

Leave a Comment