Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीधर्म-कर्ममहाराष्ट्रस्पेशल

एक-दो नहीं 400 का धर्म परिवर्तन! गाजियाबाद धर्मांतरण केस में खुलासा, महाराष्ट्र के मुंब्रा में चल रहा था बड़ा खेल

REPORT TIMES

गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं. जांच में पुलिस को पता चला है कि धर्मांतरण के ठेकेदारों ने महाराष्ट्र के मुंब्रा में 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है. पुलिस के मुताबिक, एक दिन पहले गुजरात से एक फोन कॉल आई थी. कॉलर ने बताया कि इन लोगों ने मुंब्रा धर्मांतरण का बड़ा रैकेट फैला रखा है. करीब 400 लोग इनके झांसे में आकर अपना धर्म बदल चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने व्यक्ति ने कई अहम जानकारी देते हुए कुछ नंबर भी शेयर किए हैं, जिन नंबरों से बातचीत होती थी. पुलिस टीम इन नंबरों का भी पता लगाने में जुटी है. पुलिस का कहन है कि यह धर्मांतरण का बड़ा रैकेट हो सकता है, लेकिन इन आंकड़ों की सच्चाई जानने के लिए साइबर सेल, एटीएस समेत कई एजेंसियां जुटी हुई हैं.

शाहनवाज उर्फ बद्दो की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

बता दें कि धर्मांतरण के आरोपी एक मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि इसका सिंडिकेट शाहनवाज उर्फ बद्दो अभी फरार है. पुलिस शाहनवाज की कॉल डिटेल निकाल रही है. गाजियाबाद पुलिस ठाणे पुलिस की मदद से छापेमारी कर रही है. अब तक 10 जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन बद्दो बार-बार पुलिस को चकमा दे रहा है.

गैर मुस्लिम नाबालिग लड़कों का धर्म परिवर्तन

जांच में पुलिस को पता चला है कि वो हिंदू नाम के जरिए गैर मुस्लिम नाबालिग लड़कों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था. उसने हिंदू नाम से कई फेक आईडी भी बना रखी थी. पुलिस को जांच में पता चला है कि अभी तक चार नहीं, बल्कि पांच लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आरोपी, नाबालिग बच्चों को टारगेट कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे है.

Related posts

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज पहुंचेंगे जोधपुर, 10 दिनों के प्रवास पर करेंगे महत्वपूर्ण बैठकें

Report Times

सांसद-विधायकों की स्पेशल ट्रेनिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे राजस्थान CM, आज गुजरात के लिए होंगे रवाना

Report Times

हिस्ट्रीशीटर का अटैक,8-10 बदमाशों ने गिडानिया में की मारपीट, जयपुर के एसएमएस में पीड़ित का ऑपरेशन के बाद बचाई गई जान

Report Times

Leave a Comment