Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

योगिनी एकादशी पर फूलों से सजा नगर सेठ कल्याण प्रभु का दरबार : हुआ आलौकिक श्रृंगार, लगा विशेष प्रसाद का महाभोग

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के मुख्य बाजार में स्थित नगर सेठ कल्याण प्रभु के मन्दिर में योगिनी एकादशी पर भगवान कल्याण प्रभु ओर माता लाडली का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य प्रांगण को फूलों से सजाया गया।
मंदिर महंत रवि पुजारी के सानिध्य में भगवान का विशेष पूजन हुआ। इसके बाद महाभोग भगवान को समर्पित किया गया।   इस दौरान लक्ष्मीकान्त पुजारी, हीरालाल पुजारी, प्रदीप पुजारी, अशोक पुजारी, रतन पुजारी सहित पुजारी परिवार और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
मन्दिर के महंत रवि पुजारी ने बताया कि भगवान के विशेष दर्शनों को श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। भगवान को भोग लगाने के बाद  श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर महंत रवि पुजारी ने योगिनी एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्रों में उल्लेख है कि आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। आषाढ़ कृष्ण एकादशी का नाम योगिनी है। इसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो भोजन कराने के बराबर फल मिलता है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में तैनात झुंझुनूं का जवान शहीद, PAK से तनाव पर 15 दिन पहले कैंसिल हुई थी छुट्टी

Report Times

12 साल की बच्ची को किया गर्भवती, 3 महीने बाद खुली पोल

Report Times

भाजपा के होने जा रहे हैं पायलट!

Report Times

Leave a Comment