Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर व पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी लेंगे चिड़ावा में संयुक्त मोर्चा की बैठक

REPORT TIMES
चिड़ावा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर की मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल भवन में गुरुवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी शामिल होंगे।
वे पिलानी विधानसभा के सभी मोर्चो के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे । बैठक में पिलानी विधान सभा के सभी मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, सभी मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी पूरी कार्यकारिणी, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Related posts

कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को मिलेंगे पट्टे, एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Report Times

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पूर्ण आकार में दिए बाबा बर्फानी ने पहले दर्शन!

Report Times

सलमान खान के घर में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Report Times

Leave a Comment