Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

शहर के नए वीवो शोरूम में चोरी : दस मोबाइल निकाले बाहर, लेकिन लेकर गया केवल तीन मोबाइल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर बापू बाजार में कॉर्नर पर हाल ही में खुले वीवो मोबाइल शोरूम में चोर ने सेंधमारी कर दी। चोर एक दीवार में हॉल कर अंदर घुसा और करीब दस मोबाइल निकाल लिए। लेकिन स्टेंडर्ड के चोर ने करीब साठ हजार कीमत के तीन मोबाइल ही चुराए। बाकी के सात मोबाइल छोड़ गया। सूचना पर सीआई इंद्रप्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचा और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरों में एक चोर करीब पौने 11 बजे दुकान के पास आया और उसने पहले दुकान के लॉक को तोड़ने का प्रयास किया। सीढ़ी भी तोड़ी।
इसके बाद एसीपी सीट काटी और दुकान के पीछे पहुंच गया। दुकान के पीछे की दीवार केवल एक ईट की है। ऐसे में उसने पीछे की दीवार में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड की जगह से दीवार को सरिए और पाइप से तोड़ा और दीवार में हॉल बना लिया। जिसमें से चोर अंदर इंटर हुआ और अंदर आकर दो बार में वो दस मोबाइल निकालकर ले गया।
हालांकि वह एक मोबाइल तो बाहर रास्ते में और छह मोबाइल ऊपर छत पर छोड़ गया। चोर ने पूरी वारदात आराम से पांच घंटे के अंदर अंजाम दी। हालांकि इस दौरान बीच में बाहर की तरफ लाइट या कोई वाहन आता देख चोर डर कर छिपता भी नजर आ रहा है। प्रोपराइटर सुमित सोनी ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन की भांति सुबह छह बजे अपने मोबाइल में शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दीवार में हॉल देखकर वे सकपका गए। उन्होंने फिर पीछे की रिकॉर्डिंग देखी तो चोरी की वारदात सामने आई। इसके बाद सुमित और परिजन शोरूम पर पहुंचे और सारा सामान चेक किया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल सीआई के नेतृत्व में टीम चोर की तलाश में जुट गई है। शहर की धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस और झुग्गी झोपड़ियों में पुलिस छापेमारी कर चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है।

Related posts

Bhajanlal government : राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को किया आगाह, छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा

Report Times

लंदन से दूध मंगाकर पीते थे सनी देओल, 42 साल पहले इस वजह से उठाया था ऐसा कदम

Report Times

साहित्यकार पचरंगिया की पत्नी गंगा पचरंगिया कर्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

Report Times

Leave a Comment