Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

ओजटू बाईपास पर सड़क हादसा : बस में थी केवल दो सवारियां, वरना हो जाता बड़ा हादसा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की ओजटू बाइपास रोड पर सड़क हादसा हो गया। ये हादसा बस वाले के ओवरटेक करने पर हुआ। बस चालक ने डंपर को ओवर टेक करने का प्रयास किया।  हादसे में बस के आगे और पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि बस में केवल दो ही सवारी थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर काफी देर तक लगे जाम को खुलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस उदयपुर से ओजटू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस चालक ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। मगर ओवरटेक की बजाय तेजी से स्लीपर बस पत्थरों से भरे डंपर को टक्कर दे मारी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही ट्रेक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई और ट्रेक्टर अचानक स्पीड में डिवायडर पर जा चढ़ा और बस के पिछले हिस्से से भी टकराया।  हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके कर पहुंची और मौके पर जमा भीड़ को हटवाकर वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

Related posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया यू-टर्न, सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद ये आदेश करना पड़ा निरस्त

Report Times

कतर में फंसे 8 पूर्व नौसैनिकों के लिए क्या कर रही भारत सरकार? नेवी चीफ ने बता दिया

Report Times

2.5 लाख से कम इनकम तो 25 मार्च से प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, RTE में कैसे करें आवेदन ?

Report Times

Leave a Comment