Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारराजनीतिस्पेशल

नीतीश हैं पलटू बाबू, बिहार में शाह बोले- PM मोदी की वजह से बने CM

REPORT TIMES 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार के लखीसराय पहुंचे हैं. यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल के कामों को गिनाया है. उन्होंने अपने भाषण पर बिहार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. शाह ने नीतीश को पलटू बाबू बताते हुए कहा कि वह पीएम मोदी की वजह से बिहार के सीएम बन पाए हैं. इतना ही नहीं शाह ने इस दौरान केंद्र सरकार की जमकर तारीफ भी की है. शाह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने भारत के लिए 9 साल गर्व के दिए हैं. वहीं उन्होंने 9 सालों तक देश के गरीबों के लिए काम किया है. उनके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे देश के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है. पीएम मोदी के विदेश दौरे पर भी उन्होंने कहा कि जो सम्मान उन्हें दूसरें देशों से मिल रहा है वह बीजेपी या पीएम मोदी का सम्मान नहीं है बल्कि यह पूरे देश का सम्मान है.

सर्जिकल स्ट्राइक की दिलाई याद

केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि पीएम मोदी ने वह कर दिखाया है जो किसी ने सोचा भी नहीं था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक के खात्मे का काम किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा 370 हटाई है. वहीं 9 साल में उन्होंने देश को सभी तरफ से सुरक्षित करने का काम किया है.

मनमोहन सरकार नहीं देती थी कोई जवाब

शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में मोदी सरकार के कई बड़े काम किए हैं. इससे पहले जब देश में आतंकी हमले होते थे उस वक्त सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार कोई जवाब नहीं देती थी. वह सिर्फ मौनी बाबा बनकर दिल्ली में बैठ जाते थे. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी की सरकार के दौरान आतंकियों ने उरी और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों को अंजाम दिया तो मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर ही पड़ोसी देश के अंदर घुसकर आतंकियों का खात्मा किया.

Related posts

बंगाल में सड़क पर संग्राम कर 2024 की जमीन तैयार कर रही भाजपा! नदारद हैं लेफ्ट और कांग्रेस

Report Times

बेन स्टोक्स ने किया वनडे से संन्यास का ऐलान, मंगलवार को खेलेंगे आखिरी मैच

Report Times

6 साल में अप्रैल में पहली बार, 2 साल में 29 अप्रैल काे 7.20 बढ़ा

Report Times

Leave a Comment