Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में विभिन्न मस्जिदों में आज बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम संप्रदाय के बंधुओं ने देश में अमन, चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया, नगर कांग्रेस
अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, ब्लॉक संगठन महामंत्री राकेश सोनी, ब्लॉक प्रवक्ता तेजप्रकाश सोनी आदि ने  मुस्लिम मोहल्लों में पहुंच कर मुस्लिम भाइयों को  ईद की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। वहीं पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शीशराम सैनी बिल्लू, समाजसेवी शीशराम हलवाई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर मुबारकबाद दी और खुशहाली की कामना की।

Related posts

चिड़ावा : विहिप ने किया कार सेवकों के सम्मान

Report Times

‘गला कैसे घोंटे…’ छात्र ने किया सर्च फिर बनाया लूट का प्लान, दबाया दादी का गला

Report Times

स्पा सेंटर में पुलिस की एंट्री से भागने लगे लडके-लड़की, क्यों मची खलबली?

Report Times

Leave a Comment