Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममंड्रेलास्पेशल

मंड्रेला में विशाल श्याम नाम जाप का हुआ आयोजन श्याम भक्तों ने संयुक्त रूप से एक लाख ग्यारह हजार बार किया ॐ श्री श्याम देवाय नमः का जाप

REPORT TIMES 
मंड्रेला(चिड़ावा)। मंड्रेला कस्बे में गुरुवार को देव शयनी एकादशी के उपलक्ष्य में शीतला चौक स्थित श्री ठाकुरजी मंदिर में विशाल श्याम नाम जाप का आयोजन किया गया।श्याम नाम जाप गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो कि दोपहर 2 बजे तक चला।श्याम भक्तों ने संयुक्त रूप से एक लाख ग्यारह हजार बार किया ॐ श्री श्याम देवाय नमः का जाप।इस अवसर पर श्रद्धलुओं ने कहा कि सतयुग में तप से, त्रेता में यज्ञ से, द्वापर में दान से जो फल मिलता है,
कलियुग में केवल ‘श्याम’ नाम स्मरण से ही उस फल की सहज प्राप्ति हो जाती है। ‘श्याम’ नाम के जाप से ही जीव की जन्म जन्मांतर की समस्त आधि-व्याधि दूर हो जाती है और प्रभु शरण गति की प्राप्ति हो जाती है।मंदिर पुजारी जितेंद्र पारीक ने महाआरती की जिसके पश्चयात श्रद्धलुओं को प्रसाद वितिरत किया गया।इस मौके पर ग्रामविकास अधिकारी शेखरसिंह निर्वाण,सुधीर सिंह निर्वाण, सुरेंद्र सिंह निर्वाण,लालू निर्वाण,कर्मवीर सिंह निर्वाण,मैनेजर यशपाल सिंह निर्वाण,चंदन निर्वाण,लोकेश निर्वाण,राहुल सैन, आयुष शर्मा,जीतेंद्र सिंह निर्वाण,विजय सिंह निर्वाण,कुशाल सिंह निर्वाण, टीचर अमित सिंह निर्वाण, जीवराज सिंह निर्वाण सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी मौजूद थी।

Related posts

टीना डाबी से अनोखी मांग सड़क नहीं है, घर आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर दिला दो

Report Times

प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित 

Report Times

छपरा में जहरीली शराब से मौत पर, सीएम नीतीश कुमार ने कहा, शराब पिओगे तो मरोगे ही

Report Times

Leave a Comment