Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवालयों में रुद्र का हो रहा अभिषेक : विद्वान पंडितों ने किया रुद्राष्टाध्यायी का वाचन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर और आसपास के इलाकों में जहां श्रावण माह के पहले सोमवार को सुबह से ही लोग भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक के विशेष आयोजन भी हो रहे है।  विवेकानन्द चौक स्थित रघुनाथ केवलदास मंदिर में प्राचीन शिवालय में महंत जयराम स्वामी के सानिध्य और परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के मध्य पहले पूजन करवाया।
जिसके बाद रुद्राष्टाध्यायी के पाठ के मध्य शिव लिंग का दूध, गन्ना, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया गया। भगवान शिव को रुद्राभिषेक के समापन पर खीर के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। भगवान शंकर को बिल्व पत्र, आक, धतूरा, भांग आदि समर्पित किए। इस मौके पर यजमान रमेश स्वामी और अन्य श्रद्धालुओं ने अभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रावण माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।

Related posts

7 दिनों में दे दी जाएगी दूसरी जगह, पाकिस्तान से आए हिंदू पीड़ित परिवारों से बोलीं टीना डाबी

Report Times

इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरचार्जिंग से लगी आग? पुलिस बोली- इसका शक है, जांच करनी होगी

Report Times

30 मई को चिड़ावा में होगी जिला स्तरीय किसान जागरूकता संगोष्ठी 

Report Times

Leave a Comment