Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

चिड़ावा के विश्वकर्मा मंदिर में हुई चोरी : भगवान के दानपात्र को उठा ले गए चोर, मंदिर के पीछे नोहरे में मिली दानपेटी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की पुरानी बस्ती स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मंगलवार दोपहर बाद चोरी की वारदात हो गई। चोरी हुई दानपेटी मंदिर के पीछे पड़ी मिली। जिसका लॉक खोलकर चोर रुपए चुरा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में मंदिर के पुजारी घनश्याम खाना खाने के लिए मंदिर के पट्ट बंद कर घर गए थे। शाम को जब वे मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। जिसके बाद उन्होंने मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी।
पुजारी ने छत पर जाकर देखा तो पेटी मंदिर के पीछे नोहरे में पड़ी नजर आई। जिसके बाद समिति संरक्षक मनोहर लाल जांगिड़, सचिव सुनील सिद्दड़ मंदिर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद सभी मंदिर के पीछे नोहरे में पहुंचे जहां पर दान पात्र चेक किया गया। मौके से मात्र 75 रुपए मिले और बाकी चोर चुरा ले गए।
पुजारी ने बताया कि दो साल से दान पात्र को खोला ही नहीं गया था। ऐसे में दानपात्र में कितने रुपए थे, इसका तो अनुमान नहीं है। लेकिन एक बड़ी राशि चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

अविवाहित महिलाओं को सरोगेसी की अनुमति देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Report Times

सीकर: शेखावाटी विश्वविद्यालय में NSUI, ABVP और SFI के छात्र आपस में भिड़े, फीस बढ़ाने को लेकर हुआ विवाद

Report Times

रेलवे टिकट को लेकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

Report Times

Leave a Comment