Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशलस्वागत

विश्व जनसंख्या दिवस पर हुआ कार्यक्रम : चिकित्साकर्मियों का हुआ सम्मान

REPORT TIMES
चिड़ावा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शहर के कबूतरखाना स्थित उप जिला अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। बीसीएमओ डॉक्टर अनिल लाम्बा ने इस दौरान चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर लांबा ग्राम पंचायत सरपंच किशना देवी, उप जिला अस्पताल, ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप केंद्रों पर कार्यरत चिकित्साकर्मियों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आशा का सम्मान भी किया गया। सम्मान पाने वालों में सोलाना पीएचसी के एमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी, बख्तावरपुरा पीएचसी के एमओ डॉ. आदित्य शर्मा, सुलताना सीएचसी की एमओ डॉ. ज्योति बुगलिया, सोलाना पीएचसी की एलएचवी सरिता,
सोलाना पीएचसी के पीएचएस ओमप्रकाश, सोलाना के लेखा सहायक दर्शन सहल, सोलाना की एएनएम लक्ष्मी, महरामपुर के उप केंद्र की एएनएम सुशीला कुमारी, लांबा पीएचसी की एएनएम सुनीता, दिलाबरपुरा उपकेंद्र की एएनएम मरियम्मा, नालवा उपकेंद्र की एएनएम श्रीमती मनोज, कुरेशी नगर उपकेंद्र की एएनएम सरोज कुमारी, भुकाना उपकेंद्र की एएनएम सुलोचना, श्री अमरपुरा उपकेंद्र की एएनएम इंद्रावती, लोदिपुरा उपकेंद्र की एएनएम गीता कुमारी का सम्मान हुआ। वहीं कई आंगनबाड़ी केंद्रों की आशा भी सम्मानित हुई। जिनमें लाम्बा की संजू, मंजू, दिलावरपुरा की रुक्मणि, नालवा की बबिता, कुरेशी नगर की सिलोचना, सोलाना की मायावती, सुमित्रा, महरामपुरा की मुकेश, सुनीता, भुकाना की मीना, मोहिनी, श्योलालपुरा की विनीता, श्री अमरपुरा की प्रेम, लोदीपुरा की मंजू और गोवला की सुनीता सम्मानित हुई। वहीं जखोड़ा पीएचसी के लेखा सहायक संजय झाझड़िया, बख्तावरपुरा पीएचसी के राजेश और 108 ड्राइवर राजेश का भी सम्मान किया गया।

Related posts

अलवर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े फायरिंग, कुख्यात बदमाश लादेन पर बरसाई गोलियां

Report Times

किसानों को बगीचों व उद्यान विभाग की योजनाओं की दी जानकारी, बाजरे के 40 पैकेट बांटे

Report Times

डॉ. राजकुमार ने रक्तदान करने वालों का बढ़ाया हौसला : सरकारी अस्पताल में युवा विकास मंच की ओर से लगा रक्तदान शिविर, यूनिट रक्तदान

Report Times

Leave a Comment