Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थस्पेशल

ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में अफरा-तफरी, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु

REPORT TIMES 

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ग्रेटर नोएडा में लगे दरबार में बुधवार को अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला. दरअसल जैसी ही लोगों को जानकारी मिली कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है. हजारों की संख्या में लोग उनके दर्शन को पहुंच गए. इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए.वहीं भारी भीड़ की वजह से गर्मी और उमस ने लोगों की हालत खराब कर दी. इस वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिरने लगे. पुलिस ने इसके बाद आयोजकों से कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा. दरअसल आयोजकों की लापरवाही से व्यवस्था चरमराई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

बाबा के दरबार में चरमराई व्यवस्था

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों बारिश हो रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसी वजह से बुधवार को भी बारिश की संभावना के चलते दरबार वाली जगह में कोई फैन, कूलर वहां चल नहीं रहा था. इससे भारी भीड़ और उमस की वजह से पंडाल में आए कई लोगों की तबियत खराब हो गई. दरअसल आयोजकों ने भीड़ के लिए वैसे इंतजाम नहीं किए जिसकी अपेक्षा थी. इसी वजह से आयोजकों की लापरवाही का नुकसान लोगों को भुगतना पड़ा.

Related posts

शुक्र और राहु बनाने जा रहे हैं युति, इन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ!

Report Times

राजस्थान: भजनलाल सरकार का एक और बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी मनोनीत पार्षदों को किया तत्काल प्रभाव से निरस्त

Report Times

इस कारण से इंडियन आइडल तेलुगु के निर्माताओं को जमकर ट्रोल कर रहें हैं लोग

Report Times

Leave a Comment