Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

परमहंस PCP स्कूल के छात्र निखिल श्योराण का नवोदय विद्यालय में चयन एवं तरुण बाडेटिया के 12वीं विज्ञान वर्ग के अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन पश्चात 97.20 % अंक

REPORT TIMES
चिड़ावा।   शहर के पिलानी मंड्रेला रोड स्थित परमहंस स्कूल के मेधावी विद्यार्थी निखिल चौहान पुत्र श्री राकेश कुमार का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ। इसी प्रकार 12वीं विज्ञान वर्ग के इस वर्ष में घोषित नतीजे के बाद विद्यालय के छात्र तरुण बाडेटिया पुत्र श्री अजय कुमार के अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन के पश्चात 8 अंक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। संस्था निदेशक विक्रम जांगिड़ ने बताया कि छात्र तरुण के पुनर्मूल्यांकन के पश्चात कुल प्राप्तांक 97.20% अंक प्राप्त कर टॉपर रहा।
इस उपलब्धि एवं नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र निखिल का विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में संस्था के 4 विद्यार्थी 97% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में सिरमौर बने। इसी क्रम में 95 प्रतिशत से अधिक 8 विद्यार्थी,  43 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया। इस वर्ष 6 विद्यार्थी जेईई मेंस तथा 3 विद्यार्थी नीट परीक्षा में क्वालीफाई हुए। इसी प्रकार 102 विद्यार्थियों ने गणित विज्ञान ,अंग्रेजी, जीके विषय में साइंस ओलंपियाड द्वारा आयोजित परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचा जोकि संस्था के मजबूत फाउंडेशन का एक अद्भुत उदाहरण है।
वर्तमान में संस्था में कक्षा 9 तथा 10 हेतु प्री- फाउंडेशन तथा 11वीं एवं 12वीं के साथ फाउंडेशन के अलग-अलग बैच बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जा रहे हैं । इस अवसर पर संस्था में खुशी का माहौल रहा । इस अवसर पर सह निदेशक मनोज कुमार संरक्षक ,बिरजू राम जांगिड़ ,नीतू सिंह, विजेंद्र कुमार ,मोहम्मद इकराम, भूपेंद्र ,दिनेश कुमार, मनरूप जागिड, संजू पायल, सुमन पूनिया, मनीष जांगिड़, सज्जन डांगी, विकास शर्मा ,सुभाष, महिपाल वर्मा , सुमन लता, सौरव,
इंदु शर्मा,कमलेश राव, दीपक कुमार, पंकज यादव , रामप्रसाद ,मनोज , विकास बराला, गुरमीत सिंह, अखिलेश चौधरी, महेश, रजनीश सैनी इत्यादि स्टॉफ सदस्य सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विशेषज्ञ राकेश पालावत ने किया।

Related posts

हम क्या चाहते आजादी! हिजाब पर भड़का ईरानी महिलाओं का गुस्सा, यूनिवर्सिटीज से सड़कों तक बवाल

Report Times

जयपुर: मॉल के टॉयलेट में बनाया युवती का अश्लील वीडियो ! दीवार के ऊपर से कर रहा था रिकॉर्डिंग

Report Times

INDIA गठबंधन में सबकी अपनी डफली, अपना राग, 5 राज्यों की 223 सीटों पर उलझा खेल

Report Times

Leave a Comment