Report Times
latestOtherकरियरजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

आशीष गुप्ता बने जैसलमेर के नए कलेक्टर, मैटरनिटी लीव पर गईं टीना डाबी

REPORT TIMES 

जयपुर:आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं. इस वजह से टीना की जगह पर आईएएस आशीष गुप्ता को जैसलमेर कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आशीष गुप्ता जल्द ही जैसलमेर आकर कार्यभार संभालेंगे. आशीष गुप्ता अभी जयपुर में कार्यरत हैं. वह 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं. टीना डाबी ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर प्रसूति अवकाश मंजूर करने का अनुरोध किया था. उनकी मांग को सरकार ने मंजूर कर लिया था.बता दें कि राजस्थान सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 39 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. इसकी लिस्ट भी जारी हो गई है. बताया जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल में दो संभागीय कमिश्नर और 6 जिला कलेक्टर बदले गए हैं.

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

IAS अरविन्द पोसवाल को उदयपुर का कलेक्टर बनाया गया है. आईएएस भानूप्रकाश एटरू को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है. IAS भंवरलाल मेहरा को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है. वहीं, IAS आनंदी को सूचना एवं प्रौद्योगिकी का शासन सचिव बनाया गया है. IAS नेहा गिरी को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का विशिष्ट शासन सचिव बनाया गया है.

पिछले साल ही हुई थी शादी

टीना डाबी ने पिछले साल यानि 2022 में IAS प्रदीप गवांडे से शादी रचाई थी. दोनों की शादी जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी. उनकी शादी केरिसेप्शन में कई बड़े सीनियर आईएएस अफसर शामिल हुए थे. प्रदीप मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दोनों अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आते हैं. टीना ने आज से आठ साल पहले साल 2015 में UPSC एग्जाम में टॉप किया था. फिर उन्होंने IAS अतहर से शादी कर ली थी. अतहर साल 2018 में UPSC की परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे थे. हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

Related posts

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत, NRR में मिला जबरदस्त फायदा

Report Times

चिड़ावा एसडीएम ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम

Report Times

तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि : शहर और आसपास के इलाकों में अचानक बदला मौसम

Report Times

Leave a Comment