Report Times
Otherlatestउदयपुरकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

उड़ते विमान में फटा मोबाइल, उदयपुर में कराई गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

REPORT TIMES 

राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को बड़ा हवाई हादसा होने से बच गया. एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. शुरुआती जानकारी के अनुसार यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. तकनीकि जांच के बाद फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया. उड़ान के दौरान ही फ्लाइट के अंदर मोबाइल फोन की बैटरी फट जाने से यात्रियों में हड़कंप मंच गया. उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कुछ पैसेंजर को प्लेन से नीचे उतारा गया. उसके बाद फ्लाइट की सही तरीके से जांच की गई. सब कुछ सही पाए जाने के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

फ्लाइट में थे 140 यात्री

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या-470 में ये हादसा हुआ है. ये फ्लाइट उदयपुर से दिल्ली के लिए दोपहर एक बजे उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फट गई. इस फ्लाइट में कुल 140 यात्री सवार थे. फोन की बैटरी फटने का धमाका इतना तेज था कि फ्लाइट के अंदर बैठे सभी लोग सहम गए. फ्लाइट के अंदर के क्रू मेंबर्स ने यात्रियों के बीच जाजया लिया. इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

हो सकता था बड़ा हादसा

बता दें कि इसके पहले भी कई बार फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. हालांकि, ये पहली बार है कि फ्लाइट के अंदर किसी यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी फट जाने से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई हो. बैटरी के फटने से फ्लाइट के अंदर आग भी लग सकती थी.

दिल्ली में इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मालूम हो कि पिछले महीने ही इंडिगो की फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से देहरादून जा रही थी. प्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी. इसके चलते 21 जून को फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

Related posts

EV सेक्टर के लिए क्यों खास रहने वाला ये बजट.

Report Times

Share Market: बाजार के मूड पर हावी रहा ईरान-इजरायल का टेंशन, सेंसेक्स 465 अंक नीचे बंद

Report Times

Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, खाता खोलने-क्रेडिट कार्ड बांटने पर रोक

Report Times

Leave a Comment