Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

सुबह-सुबह भूकंप से सहमे जयपुर के लोग, बीच सड़क करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ

REPORT TIMES 

शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर सहित कई अन्य इलाको में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके एक बार नहीं बल्कि कुल 3 बार आए. जबरदस्त भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले. हालांकि, भूकंप कुछ ही सेकेंड के लिए आया लेकिन इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. भूकंप के डर से लोग अपने परिवार पूरे परिवार के साथ अपने घरों से बाहर भागे. जिसके बाद रोड और कौलोनियों में लोगों की भारी भीड़ लग गई. वहीं, ऊंची बिल्डिंग्स में रह रहे लोग भी अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए. भूकंप की कई वीडियोज स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई हैं.

जिसमें देखा जा सकता है कैसे भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं.सुबह के समय अधिकतर लोग घर में सोए हुए थे. भूकंप के तेज झटके महसूस करने के बाद अचानक सभी अपने घरों से भागे. तेज झटकों के कारण कई जानवर भी डर गए. जिसके बाद वे इधर-उधर भागते दिखे. सीसीटीवी फुटेज में भूकंप के आए झटके के समय गाय का पूरा झुंड भागते दिखा. भूकंप के झटके महसूस करने के बाद कई लोग इसका लुत्फ उठाते भी दिखे. झटके महसूस करने के कुछ देर बाद ही चाय की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. भूकंप के कारण फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने आई है.राजस्थान के अलावाशुक्रवार को मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. यहां भी भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

Related posts

महाकुंभ ने महंगा किया हवाई सफर, प्रयागराज के लिए 6 गुना महंगी हुई टिकट

Report Times

भाई दूज पर भाई के निकाला तिलक

Report Times

सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

Report Times

Leave a Comment