Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपश्चिम बंगालस्पेशल

स्कूल से लौट रही चौथी क्लास की छात्रा से युवकों ने किया गैंगरेप, सभी दरिंदे गिरफ्तार

REPORT TIMES 

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में चौथी कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी युवक व उसके साथियों पर लगा है नाबालिग से मामले की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे. शिकायत मिलने पर बालुरघाट थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये विक्रम दास को बालुरघाट जिला अदालत में पेश किया गया. आरोपी युवक को पूछताछ के लिए अदालत से 10 दिन की रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया गया.न्यायाधीश ने पुलिस हिरासत का आदेश नहीं दिया. बल्कि न्यायिक हिरासत का आदेश दिया. वहीं, पीड़ित नाबालिग को शारीरिक परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है.पता चला है कि जल्द ही नाबालिग का गोपनीय बयान लिया जायेगा. बालुरघाट थाने में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत शिकायत दर्ज करायी गयी है. बालुरघाट थाना पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

नाबालिग के साथ युवकों ने किया गैंगरेप

सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता की मां नहीं है. वह काफी समय पहले घर छोड़कर चली गई थी. पिता भी काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं. नाबालिग अपनी बुजुर्ग दादी के साथ अकेली रहती है. आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले नाबालिग को पड़ोसी युवक और उसके साथी उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. युवक ने उस घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रख लिया. नाबालिग को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी गई. इसी बीच बुधवार की दोपहर फिर से नाबालिग को उठाने का प्रयास किया गया तो लड़की भाग गयी. बाद में उसने घर आकर अपनी दादी को सारी बात बताई. उस रात बाद में, उनके परिवार ने बालुरघाट पुलिस स्टेशन से संपर्क किया.

अपनी दीदी के साथ अकेले रहती है नाबालिग

पीड़िता की दादी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग के एक रिश्तेदार ने कहा, ”उसके माता-पिता भी नहीं हैं. दादी अपनी पोती के साथ अकेली रहती हैं. कल पोती रोती हुई आई और अपनी दादी को पूरी घटना के बारे में बताया. हम आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग करते हैं. दूसरी ओर, कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक राहुल डे ने कहा, ”कल रात बालुरघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत प्राप्त हुई थी. आरोपी को रात में अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस नाबालिग के आरोप के तहत जांच कर रही है.”

Related posts

‘हाला मोदी’ में बोले प्रधानमंत्री’, भारतीय कुवैत की अगली पीढ़ी को कर रहे मजबूत

Report Times

22 जनवरी को घरों में दीपावली मनाएं, पूरा देश जगमग होना चाहिए, अब प्रभु राम के दर्शन सदियों तक होंगे… अयोध्या में बोले मोदी

Report Times

राजस्थान: मोदी ने सीकर से किसानों को साधा, आठ महीने में सातवां दौरा, हर बार नए वोटबैंक पर नजर

Report Times

Leave a Comment